पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीमलवाड़ा में अतिक्रमियों को खदेडऩे का काम शुरू

सीमलवाड़ा में अतिक्रमियों को खदेडऩे का काम शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सीमलवाड़ा
कस्बे में मुख्य मार्ग, रोडवेज बस स्टैंड, मांडली मार्ग व बाजार में व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पंचायत प्रशासन की अगुवाई में मंगलवार को कस्बे में अतिक्रमियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इस दौरान व्यापारियों के अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। उपखंड अधिकारी जगदीशचंद्र हेडा, तहसीलदार हंसमुचा द्विवेदी, धंबोला थानाधिकारी मनीष चारण, विकास अधिकारी फतेहसिंह डांगर, सरपंच मणीदेवी रोत, उपसरपंच धनजी कलाल, सचिव किशनलाल शर्मा, चौकी प्रभारी चंदनसिंह राठौड़, पीडब्ल्यूडी के जेईएन लोकेश मीणा, पटवारी योगराजसिंह ने अतिक्रमण हटवाएं। कुछ व्यापारियों द्वारा आनाकानी करने पर सामान जब्त की कार्रवाई की गई। दुकानों के बाहर छज्जों को हटवाया गया, सब्जी वालों को कस्बे के चौराहे पर जगह मुहैया कराई गई। अनाज व्यापारियों को शाम के 6 बजे बाद बड़े वाहनों में अनाज भरने व खाली करने निर्देशित किया है। मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से खड़े वाहनों पर जुर्माना लगाया गया है। उपखंड अधिकारी जगदीश चन्द्र हेडा ने व्यापारियों को सख्त हिदायत देकर अतिक्रमण नहीं करने को कहा है। अतिक्रमण करने पर सामान जब्त के साथ कानूनी कार्यवाही करने की चेतावनी दी है।