- Hindi News
- नियमित करने के लिए नरेगा कार्मिकों ने रैली निकाली
नियमित करने के लिए नरेगा कार्मिकों ने रैली निकाली
भास्कर न्यूज - बांसवाड़ा
महात्मा गांधी नरेगा में कार्यरत नरेगा कार्मिक संघ के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने रैली निकाल कर कलेक्टर को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया है कि वे संविदा पर पांच वर्षों से कार्यरत हंै, लेकिन अब तक नियमित करने और कनिष्ठ लिपिक में भर्ती को लेकर कुछ भी नहीं हुआ है।
प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार वैष्णव ने बताया कि 2012 में पंचायतीराज विभाग ने विभिन्न कैडर के नए पदों का सृजन किया था। जिसमें बोनस अंकों के साथ भर्ती की बात कहीं थी। वहीं फिलहाल मामला कानूनन प्रक्रिया में चल रहा है। संविदा पर कार्यरत मनरेगा कार्मिकों का भविष्य अंधकार में लग रहा है। दूसरी ओर मांग की है कि अन्य विभागों में पदों के साथ ही समायोजन किया जाए। इस मौके पर अमित दीक्षित, भावेश, विक्रम सिंह, जीतेश पटेल, निखिल टेलर, मनोज जोशी मौजूद थे।