पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक्सईएन ने निर्माणाधीन खमेरा नहर के नमूने लिए

एक्सईएन ने निर्माणाधीन खमेरा नहर के नमूने लिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बांसवाड़ा
क्वालिटी कंट्रोल उदयपुर के एक्सईएन राघवेंद्र चौधरी ने मंगलवार को खमेरा नहर के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। एक्सईएन चौधरी ने बताया कि उन्होंने खमेरा नहर के किलोमीटर 4 से लेकर 14 तक निर्माण कार्यों के नमूने एकत्रित करवा कर जांच के लिए गुण नियंत्रण प्रयोगशाला भिजवाए हैं। जहां नमूनों का गुण नियंत्रण प्रयोगशाला के मापदंडों के अनुसार परीक्षण कर जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी व रिपोर्ट को उच्चाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भिजवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जहां-जहां निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कमी पाई जाएगी, वहां-वहां पर विभागीय नियमानुसार कार्रवाई
की जाएगी।