पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों ने सड़क पर लगाया जाम

छात्रों ने सड़क पर लगाया जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा - स्कॉलरशिप और शिक्षक भर्ती में आरटेट ((राजस्थान टीचर्स एजूकेशन टेस्ट)) की अनिवार्यता के विरोध में मंगलवार को कॉलेज स्टूडेंट्स ने डूंगरपुर रोड पर जाम लगा दिया। छात्र और छात्राएं सैकड़ों की संख्या में सड़क के बीच में धरने पर बैठ गए।
इससे दोनों ओर का यातायात अवरूद्ध हो गया। इसकी सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाबुझा कर जाम को खुलवाया। अखिल राजस्थान अनुसूचित जाति/ जनजाति छात्रसंघ के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल खडिय़ा ने बताया कि राजस्थान शिक्षा भर्ती परीक्षा में भाजपा की ओर जारी घोषणा पत्र में जारी इसकी अनिवार्यता हटाने की बात हुई थी। भाजपा की सरकार बनने के बाद भी इस पर घोषणापत्र के बातों को अमल में नहीं लाया गया। टीएसपी एरिया में डर बनाकर नौकरियों देने का भी वायदा किया था। विरोध में सभी स्टूडेंट्स एकजुट होकर कॉलेज मैदान में एकत्रित हुए। इसके बाद सड़क पर अपनी मांगों को मनवाने के लिए जाम लगा दिया। इसकी सूचना पर राजतालाब चौकी इंचार्ज और शहर कोतवाल चंद्रशेखर पालीवाल मौके पर छात्रों को समझाने के लिए पहुंचे। लेकिन छात्र उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए। जिसके बाद डीएसपी गजेंद्रसिंह जोधा ने छात्रों को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया। संघ की ओर से कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन दिया।