- Hindi News
- स्कूलों में भोजन पर जांच रिपोर्ट तैयार, टिकी निगाह
स्कूलों में भोजन पर जांच रिपोर्ट तैयार, टिकी निगाह
बांसवाड़ा - स्कूलों में मिड डे मील को लेकर दो दिवसीय जांच मंगलवार को हो गई। अब तक 220 स्कूलों में 110 अफसरों ने स्कूल में जाकर मिड डे मील के भोजन सामग्री सहित पके हुए भोजन की जांच की है, जिसकी जांच रिपोर्ट तीन दिन में प्रशासन को मुहैया करानी होगी। इसी जांच रिपोर्ट पर अब निगाह टिकी हुई है, क्योंकि अफसरों ने एमडीएम की जांच की है। दूसरी ओर, इस मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर कितनी स्कूलों में मिड डे मील सामग्री में गड़बड़ी मिली है। फिलहाल प्रत्येक अधिकारी को एक ही ग्राम पंचायत की दो दो स्कूलों में मिड डे मील की जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश जिला कलेक्टर
ने दिए थे।