ट्राइबल यूनिवर्सिटी संघर्ष समिति गठित
बांसवाड़ा। वागड़ क्षेत्र में ट्राइबल यूनिवर्सिटी स्थापित करने को मुद्दा बनाने के लिए ट्रायबल यूनिवर्सिटी संघर्ष समिति गठित की गई है। संघर्ष समिति के संयोजक पार्षद हरीश राणा ने बताया कि समिति में सह संयोजक दिनेश निनामा, जगपाल मीणा, राकेश वडखिया, महेश यादव धंबोला, राजेश डामोर खेरवाड़ा को बनाया गया है। मीडिया प्रभारी सुनील निनामा, आईटी प्रभारी भाविक पारगी, कार्यालय प्रभारी आशीष मईड़ा व सलाहकार डॉ.केसरीमल निनामा को नियुक्त किया है।