पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुशलबाग मैदान में रोजगार मेला 31 को

कुशलबाग मैदान में रोजगार मेला 31 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा - जिला प्रशासन और रोजगार विभाग की ओर से 31 जनवरी को स्थानीय कुशलबाग मैदान में एक दिवसीय रोजगार लगाया जाएगा। इस मेले में बेरोजगारों से संबंधित सभी तरह की योजनाओं को एक ही छत के नीचे लाने का प्रयास किया जा रहा है। संभाग के बेरोजगार आशार्थी प्रात: 10 से शाम 5 बजे तक सभी सुविधाओं का उपयोग कर सकते है।कलेक्टर कुंजबिहारी गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार की 60 दिवसीय योजना के अन्तर्गत रोजगार विभाग द्वारा बेरोजगार आशार्थियों के लाभार्थ लगाए जाने वाले इस मेले में आरएसडब्ल्यूएम ((मयूर मिल)), बांसवाड़ा सिंटेक्स, विशाल मेगा मार्ट, अरावली ग्रुप ऑफ एजुकेशन, इंद्रा सिक्योरिटी, कॉसमॉस सिक्योरिटी, सहारा इंडिया परिवार आदि कई कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। मेले में सभी विभागों की ओर से अपने विभाग से संबंधित आकर्षक प्रदर्शनियां लगाई जाएगी।जिला रोजगार अधिकारी धनपतसिंह ने बताया कि मेले में बेरोजगार आशार्थियों को आने वाली असुविधाओं को देखते हुए मौके पर ही फोटो कॉपी, फोटोग्राफ आदि की सुविधा मिलेगी।