पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खांदू कॉलोनी में नाइट क्रिकेट स्पर्धा 30 से

खांदू कॉलोनी में नाइट क्रिकेट स्पर्धा 30 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। श्रेयांस सेवा संस्थान खांदू कॉलोनी की ओर से 4 दिवसीय रात्रि कालिन जैन प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 30 जनवरी से राउमावि खांदू कॉलोनी के खेल मैदान में खेली जाएगी। संस्थान अध्यक्ष प्रकाश सिंघवी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक टीमें 29 जनवरी शाम 5 बजे तक प्रविष्टियां जमा करा सकती है। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर संस्थान की बैठक आयोजित हुई। जिसमें प्रशीश सुंद्रावत, अमित हथियावत, मनीष जगीसोत, सुमित, रिंकू पंचोरी, मौजूद थे। इसी प्रकार स्व. कन्हैयालाल नाई स्मृति में टेनिस-क्रिकेट स्पर्धा गुरुवार को कुशलबाग मैदान में आयोजित होगी। स्पर्धा में जिले की 16 टीम भाग लेंगी। यह जानकारी विनोद नाई ने दी।