- Hindi News
- बदमाशों से भिड़ी थी किशोरी, ज्यादती के प्रयास में एक गिरफ्तारी, बाकी नामजद
बदमाशों से भिड़ी थी किशोरी, ज्यादती के प्रयास में एक गिरफ्तारी, बाकी नामजद
भास्कर न्यूज - बांसवाड़ा
सेनावासा में किशोरी के साथ ज्यादती के प्रयास में पुलिस सोमवार उलझी रही। इस घटना में किशोरी की बदमाशों के साथ हाथापाई हुई थी।
अपने आपको बचाने के लिए किशोरी ने अदम्य साहस दिखाते हुए संघर्ष किया था। पुलिस ने पीडि़ता के परिजनों की ओर दी गई शिकायत में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन शेष दो आरोपियों पुलिस की पकड़ से अभी भी दूर है।
गौरतलब है कि सेनावासा गांव में एक किशोरी को अकेले देखकर तीन बदमाशों ने सामूहिक ज्यादती करने का प्रयास किया। इस घटना में करीब पौने घंटे तक किशोरी ने बदमाशों से खुद को बचाने का प्रयास किया। इसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर घटना के दिन सेनावासा निवासी गटा बामनिया को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक दो आरोपियों की सूचना उन्हें नामजद नहीं दी गई है, लेकिन गिरफ्तार एक आरोपी से पूछताछ
में भी दोनों साथियों के नाम और पते पूछा जा रहा है। वहीं युवती के परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों पर सीमित धाराओं में ही मामला दर्ज करने
की बात कहीं।