- Hindi News
- ‘रंग दे बसंती’ विजेताओं का पुरस्कार वितरण ३१ को
‘रंग दे बसंती’ विजेताओं का पुरस्कार वितरण ३१ को
बांसवाड़ा - दैनिक भास्कर और आरएस स्क्वायर मॉल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘रंग दे बसंती’ स्पर्धा का संपन्न हुई। इस स्पर्धा में सैकड़ों प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया। जिसमें २५ जनवरी को आयोजित फोटो बनाओ स्पर्धा में अब्दुल हफीज, शिफा हुसैन और गार्गी पाठक प्रथम तीन विजेता रहे। वहीं २६ जनवरी को आयोजित फैंसी ड्रैस स्पर्धा में संधली वर्मा, कृष्णा मेहता, संस्कृति भंडारी और उमुल बनील प्रथम ४ विजेता रहे। दोनों स्पर्धाओं में भाग लेने वाले २५-२५ प्रतिभागियों का सांत्वना पुरस्कार के लिए चयन किया गया। जिसकी सूचना मॉल द्वारा कॉल कर प्रदान की जाएगी। सभी विजेताओं को ३१ जनवरी को आरएस स्क्वायर मॉल में पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।