परतापुर मेें बैठक आज
परतापुर . गढ़ी पंचायत समिति में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में 60 दिवसीय कार्ययोजना के संदर्भ में आज प्रात: 11 बजे पंड्या हॉल में बैठक आयोजित की गई है। विकास अधिकारी अतुल जैन ने बताया कि कार्ययोजना में मुख्यमंत्री बीपीएल एवं इंदिरा आवास योजना सहित चाही गई समस्त सूचना के साथ ग्राम सेवक पदेन सचिव आवश्यक रूप से उपस्थित होंगे।