पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इधर... सागवाड़ा क्षेत्र से सात जने आरएएस में हुए उत्तीर्ण

इधर... सागवाड़ा क्षेत्र से सात जने आरएएस में हुए उत्तीर्ण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भीलूड़ा

सागवाड़ा क्षेत्र से आएएस परीक्षा में सात जनों के उत्तीर्ण होने पर ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की है। सोमवार को जारी हुए आरएएस के परिणाम में भीलूड़ा के विजेश पंड्या, जेठाणा के लक्ष्मीकांत माली, राजेश पंड्या व योगेश व्यास, घाटा का गांव के नीरज पाटीदार, भेमई के महिपाल पाटीदार एवं चितरी के नरेश पाटीदार उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण होने वाले सभी शिक्षण कार्य से जुड़े हुए है। पहली बार बड़ी संख्या में अध्यापकों द्वारा आरएएस करने पर ग्रामीणों एवं युवाओं में खुशी व्याप्त है। इस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कनकमल कटारा ने सभी सफल युवाओं को फोन कर बधाइयां दी।