लीमड़ी में भामाशाहों का सम्मान
भीलूड़ा। राजकीय माध्यमिक विद्यालय लीमड़ी में विद्यालय विकास समिति एवं प्रबंध समिति की बैठक हुई जिसमें भामाशाहों का सम्मान किया गया। संस्थाप्रधान मोहनलाल पाटीदार की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपस्थित अभिभावकों को बोर्ड की कक्षा के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम उन्नयन के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गयीं। बैठक में वाटर फिल्टर देने वाले भामाशाह विनोद व जितेन्द्र भाटिया, मुख्य द्वार निर्माणकर्ता पाटीदार नवयुवक मंडल, सरस्वती मंदिर निर्माणकर्ता कांतिलाल यादव, 5 हजार का फर्नीचर देने वाले दिलीप डामोर व उपखंड स्तर पर सम्मानित होने वाले लक्ष्मण लाल यादव का अभिनंदन किया गया। संचालन सुनिल पंड्या ने किया एवं नटवरलाल बुनकर ने आभार माना।