नोडल प्रभारी व संदर्भ व्यक्ति की बैठक
सागवाड़ा - ब्लॉक शिक्षा अधीनस्थ नोडल प्रभारी व संदर्भ व्यक्ति की बैठक मंगलवार को सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक भीमराज परमार ने की। विशिष्ट अतिथि पंचायतीराज कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र जैन, दशवंतसिंह चौहान, पंकज उपाध्याय व प्रवीण सुथार थे। वाक पीठ अध्यक्ष हरिशचंद्र व्यास ने स्वागत उद्बोधन दिया। प्रधानाध्यापक मोहनलाल पाटीदार व केशवलाल पाटीदार ने एमडीएम व छात्रवृत्ति की राशि नोडल की बजाय सीधे संबंधित विद्यालयों के एसएमसी खातों में जमा कराने तथा विद्यालयों में पोषाहार के लिए चावल की आपूर्ति की मांग की। इस अवसर पर धर्मेंद्र जैन, दिनेश चन्द्र व नटवरलाल ने भी संबोधित किया।