- Hindi News
- सागवाड़ा में प्राइवेट स्कूलों की बैठक कल
सागवाड़ा में प्राइवेट स्कूलों की बैठक कल
सागवाड़ा - पंचायत समिति परिक्षेत्र के सभी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की बैठक 30 जनवरी को आयोजित होगी। एबीईईओ प्रद्युम्न शाह ने बताया कि दोपहर 2 बजे पंचायत समिति सभागार में आयोजित होने वाली बैठक में सभी विद्यालय कक्षावार नामांकन प्रपत्र ख एवं वार्षिक शुल्क विवरण घोषणा पत्र की सूचना लेकर उपस्थित होंगे। शाह ने बताया कि जिन विद्यालयों ने विभाग के वेब पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करवाया है वे शीघ्र ही पंजीकरण करवा कर कार्यालय को सूचित करे। पंजीकरण नहीं होने पर नि:शुल्क प्रवेशित छात्रों का फीस पुनर्भरण नहीं किया जाएगा।