विद्यार्थी मित्र संघ ने मांगा मानदेय
बांसवाड़ा - राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ ने मंगलवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। जिसमें ब्लॉक घाटोल के विद्यार्थी मित्रों को नवंबर-दिसंबर 2013-14 को भुगतान कराने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि भुगतान के संबंध में उपखंड अधिकारी को अवगत कराया गया लेकिन समस्या का कोई निराकरण नहीं किया गया। यह जानकारी जिला उपाध्यक्ष गणेश कटारा ने दी।