- Hindi News
- नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी, आयुक्त के आश्वासन के बाद माने
नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी, आयुक्त के आश्वासन के बाद माने
भास्कर न्यूज - बांसवाड़ा
नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया और भर्ती को लेकर सोमवार दोपहर बाद कई सफाई कर्मचारी हड़ताल पर उतर आए। मंगलवार को सुबह ही नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सफाई कर्मचारी परिषद के परिसर में एकत्र हुए। आखिर में चेयरमैन राजेश टेलर और आयुक्त दिलीप गुप्ता के आने के बाद आगे की कार्रवाई करने के आश्वासन पर ही हड़ताल समाप्त की गई।
दरअसल नगर परिषद को 124 सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने की अनुमति पूर्व में दी थी। इसके बाद जैसे ही नगर परिषद ने भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की और आवेदन जमा किए। इस बीच आचार संहिता लागू होने से चुनाव आयोग ने रोक लगा दी। दूसरी ओर, 16 दिसंबर को यह रोक हटी थी, लेकिन 20 जनवरी को स्वायत्तशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया कि अनुमोदन लेकर ही प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। इस पूरे मामले को लेकर आयुक्त दिलीप गुप्ता ने बताया कि प्रक्रिया के संबंध में निदेशालय को अनुमोदन के लिए पत्र लिख दिया है। वहां से जवाब आने के बाद प्रक्रिया प्रारंभ
कर दी जाएगी।