शर्मा अध्यक्ष और जैन सचिव मनोनीत
बांसवाड़ा - भारत विकास परिषद के वार्षिक चुनाव आस्मा गार्डन में डॉ. पूंजीलाल वरणोती के सानिध्य में संपन्न हुए। जिसमें डॉ. प्रभुलाल शर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया। साथ ही जयेश जैन सचिव, मदनमोहन एल मेहता कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान डॉ. आशा मेहता ने परिषद की गतिविधियों का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। इस दौरान निर्मला चेलावत, विनोद शाह, पिंकू सराफ, हर्ष कोठारी, एमएम मेहता, गोविंद प्रसाद गुप्ता, माया सराफ, अंजना याज्ञिक मौजूद थे।