नेमा समाज का गंगोद्यापन मई में
बांसवाड़ा - नेमा महाजन समाज का सामूहिक गंगोद्यापन 25 मई को आयोजित होगा। संरक्षक नरहरि दोसी ने बताया कि दो दिवसीय इस आयोजन में गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान से लगभग 8 हजार समाज के लोग भाग लेंगे। 20 परिवार के यजमानत्व में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में होमात्मक शतचंडी विधान के साथ विविध उपचारों से देवी और गंगा पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को नेमा भोजनशाला में बैठक हुई। जिसमें तैयारियों पर चर्चा की गई।बैठक में सुरेश गुप्ता, जयप्रकाश मेहता, सोहनलाल गुप्ता, मदनमोहन मेहता, लोकेश तलवाडिय़ा, धीरेंद्र गुप्ता, राजेंद्र घाटोलिया, रोशनलाल शाह मौजूद थे।