प्रतिबंधित जिलों से स्थानांतरण की मांग
बांसवाड़ा - शिक्षा विभाग के दस प्रतिबंधित जिलों से स्थानांतरण की मांग को लेकर प्रतिबंधित जिला शिक्षक संघर्ष समिति की बैठक उपाध्याय पार्क में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजकुमार मीणा ने बताया कि समय- समय पर सरकार तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले करती है तो उस समय प्रतिबंधित जिलों के शिक्षकों से सौतेला व्यवहार करती है। बैठक में इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सरोज चौधरी, गौतम शर्मा, अमित शर्मा, फतेहसिंह चुंडावत, प्रवीण जोशी, कैलाश मेघवाल, हीरालाल शर्मा मौजूद थे।