पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फरवरी में चुनाव कराने का निर्णय लिया

फरवरी में चुनाव कराने का निर्णय लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा - राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक कागदी पिकअप वीयर में हुई। जिसमें फरवरी माह में संगठन के चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। जिलामंत्री लक्ष्मीनारायण सिंह ने बताया कि ब्लॉक तलवाड़ा और घाटोल के चुनाव 2 को, 9 को गढ़ी व आनंदपुरी, 16 बागीदौरा, सज्जनगढ़ 23 को कुशलगढ़ व छोटी सरवन के चुनाव होगे। जिला शाखा के चुनाव 3 मार्च को संपन्न होंगे। बैठक में संगठन ने डीईओ को पत्र देकर उप्रावि आड़ीभीत के मामले जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो 10 फरवरी को डीईओ प्रा. शिक्षा कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष लालसिंह चौहान, शंभुलाल तांबियार, नारायणलाल चरपोटा, शंकरलाल मईडा, रमेशचंद्र निनामा, अजय शाक्यवंशी, भोलासिंह चौहान, ओमप्रकाश, अब्दुल रउफ मौजूद थे।