पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस की मदद से हटाते गए अतिक्रमण

पुलिस की मदद से हटाते गए अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बांसवाड़ा
अब नगर परिषद का कार्यालय दूर से ही दिखाई देने लगा है। देर से ही सही नगर परिषद ने स्वयं के कार्यालय की सुध ली और अतिक्रमण हटाने की शुरूआत बुधवार को की।
नगर परिषद की ओर से परिषद कार्यालय, कुशलबाग मैदान के चारों ओर से अतिक्रमण हटाया है। आयुक्त दिलीप गुप्ता ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की शुरुआत चंद्रपोल गेट से की गई। पहले दिन चंद्रपोल दरवाजे से जवाहर पुल तक और इधर सूचना केंद्र तक अतिक्रमण हटाया गया। इस अभियान में पुलिस के १० जवान, परिषद के जमादार व सफाईकर्मी शामिल थे। अतिक्रमण हटाने की पहले परिषद कार्यालय के बाहर से ही की गई। यहां सब्जी, फल और अन्य कई प्रकार की खाद्य सामग्री बेचने वालों ने सड़क पर अतिक्रमण कर लिया था उसको हटाया गया। इन लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस जाब्ते को देखकर लोग अपना सामग्री हटाने लगे। इसके बाद से एक के बाद एक दुकान के सामने से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया गया। इस कारण आसपास के क्षेत्र का साफ कर दिया गया है। आयुक्त ने कहा है कि दूसरे क्षेत्रों में भी पुलिस प्रशासन की मदद से अतिक्रमण अभियान को आगे चलाया जायगा।



नगर परिषद की ओर से आगे भी चालू रहेगा अभियान