पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घाटोल में बाईपास निकालने को लेकर कस्बेवासी लामबंद

घाटोल में बाईपास निकालने को लेकर कस्बेवासी लामबंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोल - ग्राम पंचायत द्वारा एनओसी नहीं देने के कारण घाटोल से गुजर रहे एनएच 113 के लिए स्वीकृत बाईपास के अटकने के मामले में विरोध में कस्बे के व्यापारी और ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। इस मामले में ग्रामीणों और व्यापारियों से बुधवार को उपखंड अधिकारी नरेश बुनकर को ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा संपर्क समाधान शिविर में ऑनलाइन प्रकरण भी दर्ज कराया। जिसमें इन्होंने बताया कि कस्बे के दोनों पेट्रोल पंपों के बीच करीब 2 किमी के मार्ग पर कई लोगों की दुकानें और मकान हंै। इसके अलावा कई समाज के धार्मिक स्थल हैं।
भास्कर की खबर के बाद चेते कस्बेवासी : इस मामले को भास्कर ने 25 जनवरी 14 को सबसे पहले ‘पंचायत की एनओसी नहीं मिलने से बाईपास का कार्य अटका’ शीर्षक से प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें वस्तुस्थिति के बारे में उल्लेख कर ग्रामवासियों का ध्यान इस ओर खींचा।
सुबह 11 बजे होगी बैठक : बुधवार को एसडीओ को ज्ञापन देने के बाद ग्रामीणों ने गुरुवार को अपनी दुकानें बंद रखने तथा सुबह11 बजे पुराने बस स्टैंड के पास भोई समाज के नोहरे में बैठक करने का निर्णय लिया।