- Hindi News
- लाडू चढाकर मनाया श्री आदिनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव
लाडू चढाकर मनाया श्री आदिनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव
परतापुर - नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को 1008 भगवान आदिनाथ का निर्वाण दिवस मनाया गया। प्रात: भगवान की शांती धारा निर्मल धीरावत के परिवार द्वारा की गई। वहीं, बेड़वा बावजी की वेदी पर निर्वाण लाडू भरत मैयावत के पविार, नेमिनाथ वेदी पर मुकेश कोठारी के परिवार एवं त्रिमूर्ति वेदी पर खुशपाल कोरावत के परिवार आदि को सौभाग्य प्राप्त हुआ। अध्यक्ष विनोद दोसी के सानिध्य 1008 आदिनाथ प्राकृट्य तीर्थ धाम बेड़वा पर स्थापित चरण पादुका पर प्रथम अभिषेक खुशपाल सवोत के परिवार को प्राप्त हुआ। प्रवक्ता जय प्रकाश पंचोरी ने बताया कि निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में रविवार दोपहर 1 बजे विशाल बाल मेले का आयेाजन किया जाएगा।
बड़ोदिया - जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ का निर्वाण महोत्सव सुबह 7 बजे बोली के माध्यम से मूल नायक भगवान श्री आदिनाथ का अभिषेक और शांतिधारा का धर्मलाभ नरेंद्र कुमार बसंतलाल खोडणिया परिवार ने लिया। इसके उपरांत भगवान श्री आदिनाथ की पूजा निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। साथ ही सभी श्रावकों ने निर्वाण लाडू चढ़ाकर श्रद्धाभिव्यक्ति की। इस दौरान नन्हें बालक बालिकाओं ने भी सामूहिक रूप से पूजन करके निर्वाण लाडू चढाया और आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज का पूजन किया।
रोहनवाड़ी - गांगडतलाई में श्री आदिनाथ दिंगबर जैन मंदिर मे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। इसके तहत मंदिर में सुबह अभिषेक और शांतिधारा की गई।