पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेज धूप में जेठ सरीखा अहसास

तेज धूप में जेठ सरीखा अहसास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। जिले में इन दिनों दिन में तेज धूप के दीदार हो रहे हैं तो रात्रि में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हाल यह है कि दिन और रात्रि के तापमान में करीब 16 डिग्री सेल्सियस का अंतर आ रहा है। बुधवार को जिले में सुबह से ही तेज धूप निकली, जिसके चलते पैदल चलने वालों के पसीने छूटने लगे। माघ मास में कुछ घंटों के लिए जेठ सरीखा अहसास होने लगा। देर शाम तक लोगों को ठंड से राहत दिलाई। हाल यह रहा कि दोपहर में 12 बजे के बाद ऐसा लग रहा था, जैसे गर्मी के दिन हों। इसके बाद शाम होते ही ठंड का दौर शुरू हो गया है। कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात्रि के तापमान में 15. 8 डिग्री सेल्सियस रहा है।