- Hindi News
- ट्रांसफॉर्मर चोरी के आठ आरोपियों को जेल भेजा
ट्रांसफॉर्मर चोरी के आठ आरोपियों को जेल भेजा
डूंगरपुर। आसपुर थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेजने के आदेश दिए है।
एसआई भगवानलाल मीणा ने बताया कि ट्रांसफार्मर चोरी के आरोपी दाद निवासी हुका कनिपा, रमेश कनिपा, अमरा कनिपा, खेमा कनिपा, मोहन कनिपा, फोलड़ी थाना झल्लारा निवासी रमेश, आसपुर निवासी राजसिंह राजपूत व मुकेश को बुधवार को न्यायालय में पेश किया। गौरतलब है कि आसपुर आरएसईबी के जेईएन अजयसिंह ने 23 जनवरी को चोरी का मामला दर्ज करवाया था।
सीमलवाड़ा. वहीं दूसरी ओर चोरी के मामले में एक आरोपी को न्यायालय ने जेल भेजने के आदेश दिए है। धंबोला पुलिस ने चोरी के आरोपी घांची मोहल्ला सीमलवाड़ा निवासी कल्लू उर्फ मुस्तफा घांची को बुधवार को न्यायालय में पेश किया। गौरतलब है कि आरोपी पर धंबोला थाना क्षेत्र में बद्रीनाथ शर्मा, मणीलाल ढोली व जादव कलाल के यहां चोरी करने का आरोप है।