एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता की
डूंगरपुर। उपखंड क्षेत्र डूंगरपुर एवं आसपुर में विभिन्न दुर्घटनाओं में मृतक के आश्रित परिजन को मुख्यमंत्री सहायता कोष से कुल एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि अलग-अलग घटी दुर्घटनाओं में मृतक पुष्पा नाई निवासी उदयपुरा तथा कोदर पाटीदार निवासी रायणा के आश्रित परिजन को पचास-पचास हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।