योगेश जोशी दूसरी बार अध्यक्ष बने
जौलाना - सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण समाज परतापुर चौखला के 22 गांव की बैठक आयोजित ध्रुवशंकर उपाध्याय की अध्यक्षता, जमनालाल भट्ट के मुख्य आतिथ्य, कांतिलाल आचार्य के विशिष्ठ आतिथ्य में की गई। इस मौके पर संपन्न हुए चुनाव में योगेश जोशी को अध्यक्ष, राजेंद्र जोशी, विद्याशंकर मेहता, लोकेंद्र उपाध्याय को उपाध्यक्ष, विनोद जोशी सचिव, मुकेश भट्ट को सहसचिव नियुक्त किया गया।इस अवसर परतापुर चौखला के 22 गांवो के प्रतिनिधि मौजूद थे।