पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हॉस्टलों में सुरक्षित नहीं हैं हमारी बेटियां

हॉस्टलों में सुरक्षित नहीं हैं हमारी बेटियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बांसवाड़ा
मूक बधिर स्कूल में 25 जनवरी को हुई चौंकाने वाली घटना के बाद भी शिक्षा विभाग अभी तक नहीं चेता है। मूक-बधिर बालिका के साथ हुई घटना के बाद भी स्कूल में स्थिति यह है कि दोपहर 3 बजे से लेकर दूसरे दिन सुबह 8 बजे तक हॉस्टल की मूक बधिर बालिकाएं चपरासी और चौकीदार के भरोसे रहती हैं। वहीं स्कूल का मौजूदा स्टाफ और दूसरे कर्मचारी भी किसी भी प्रकार का रिस्क लेना नहीं चाहते हंै। ऐसे में अब तक हॉस्टल में दोपहर बाद से लेकर दूसरे दिन सुबह तक की
व्यवस्था को लेकर कोई भी आदेश निर्देश नहीं आए हैं।
दूसरी ओर, घटना के बाद शिक्षा विभाग को चाहिए था कि नियमित वार्डन या प्रतिनियुक्ति स्टाफ स्कूल में रहने के लिए लगाते। दूसरी ओर घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी शिक्षा विभाग ने इस संबंध में कोई भी कार्रवाई अब तक नहीं की है।