- Hindi News
- टॉयलेट की दीवार फांदकर भागा नकबजनी का आरोपी
टॉयलेट की दीवार फांदकर भागा नकबजनी का आरोपी
भास्कर न्यूज - बांसवाड़ा
चोर आगे आगे... पुलिस पीछे पीछे..भागो पकड़ो..इधर से उधर से।
पुलिस चोर के भागने पकडऩे का फिल्मी सीन बुधवार को हुआ। उसे पकडऩे के लिए पुलिसकर्मियों को आधा किलोमीटर तक दौड़ लगानी पड़ी। पुलिस 15 मिनट की मशक्कत के बाद चोर को पकड़ पाए। मध्यप्रदेश में नकबजनी के मामले में भूंगड़ा थाना क्षेत्र के बड़वी गांव का निवासी भूरिया को बुधवार को एमपी पुलिस पकडऩे के लिए आई थी। कोतवाली पुलिस की मदद से एमपी पुलिस उसको पकड़कर कोतवाली ले आई।
भूरिया को एमपी पुलिस को सुपुर्द करने की कार्रवाई चल रही थी। भूरिया ने टॉयलेट जाने की इच्छा जताई। भूरिया ने हाथ छुड़ाकर टॉयलेट की दीवार फांदकर कलेक्ट्री परिसर की ओर भाग निकला। सूचना वायरलेंस पर भी दी गई। कोतवाली से कांस्टेबल कैलाशचंद्र जयसिंह युवराज, मुनाफ भूरिया को पकडऩे के लिए उसके पीछे दौड़े। भूरिया राजीव गांधी सेवा केंद्र से होकर एमजी अस्पताल के पास त्रयंबकेश्वर मंदिर की ओर भाग निकला। वहीं ट्रैफिक के हेड कांस्टेबल पर्वतसिंह ने मोटरसाइकिल उसके पीछे दौड़ा दी। ट्रैफिक पुलिस के जवान श्रवणसिंह भूरिया के पीछे पैदल ही भागे। भूरिया आबकारी ऑफिस होकर पीछे कागदी नदी में कूद गया। कांस्टेबल कैलाश और ट्रैफिक जवान श्रवण कुमार उनके पीछे कूद गए। दोनों ने घेराबंदी करके भूरिया को पकड़कर एमपी पुलिस को सुपुर्द कर दिया। कांस्टेबल का मोबाइल भी जेब से
कहीं पर गिर गया।