कलिजंरा में तालाब के किनारे भ्रूण मिला
बागीदौरा - कलिंजरा थाना क्षेत्र में पुलिस को अद्र्धविकसित भ्रूण मिला है। इस भ्रूण को कोई तालाब के किनारे छोड़ गया था।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर भ्रूण को मेडिकल जांच के लिए एमजी अस्पताल में भेज दिया गया है। उपखंड मुख्यालय से 6 किमी दूर सुवाला गांव में कुछ ग्रामीणों ने सुबह तालाब किनारे एक भ्रूण को देखा तो उन्होने सूचना कलिजंरा थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर तालाब के किनारे पड़ा भ्रूण को देखकर इस पर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद भ्रूण को मेडिकल के एमजी अस्पताल ले आई। जहां डॉक्टरों के मुताबिक भ्रूण 5 माह का होना बताया है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात शख्स के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। कारवाई शुरू कर दी है।