एसडीओ ने जानी छात्रावास की व्यवस्थाएं
परतापुर - तहसील कार्यालय के सामने स्थित सावित्री बाई फूले छात्रावास का उपखंड अधिकारी ने अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सभी व्यवस्था संतोषप्रद पाई गई। वहीं 11 कक्षा की छात्रा काली गरासिया, 12 की छात्रा व अध्यक्ष अनिता खराड़ी आदि ने बताया कि हमें यहां पर विभागीय देय सभी सुविधा मिल रही हंै तथा वार्डन सहित स्टाफ हमें पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हैं। इससे हमें पढाई में काफी सुविधा मिलती है।