- Hindi News
- जोड़ों .....वार्डन 26 से छुट्टी पर .....
जोड़ों .....वार्डन 26 से छुट्टी पर .....
बांसवाड़ा / मोहकमपुरा - छोटी सरवा में जनजाति बालिका हॉस्टल में वार्डन का कोई भी अता पता नहीं है। एक दिन पहले वार्डन आई थी, लेकिन बुधवार को पूरा दिन निकल गया, लेकिन वार्डन होस्टल में नहीं आई। इसके साथ ही रात्रि चौकीदार भी गायब है, हालांकि चौकीदार ने रसोई बनाने वाले रसोइयों को कहा कि तुम लोग हॉस्टल में सो जाना, मैं कल आ जाऊंगा। छोटी सरवा में टीएडी के इस हॉस्टल में 9 से 12वीं तक कक्षाओं में पढऩे वाली जनजाति की छात्राएं रहती हैं। बुधवार को 30 छात्राएं मौजूद थी। रसोइया सोहनभाई ने बताया कि चौकीदार ने उन्हें रात्रि को सोने के लिए कहा है। वार्डन का रात्रि ठहराव नहीं होना व्यवस्था पर सवाल है। वार्डन नर्बदा का कहना है कि उसके पास कुशलगढ़ हॉस्टल का भी चार्ज है। बुधवार को वे कुशलगढ़ हॉस्टल में थी और छोटी सरवा में सभी व्यवस्थाएं करके आई हुई थी।