पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होटल और ढाबों पर संदिग्ध हालत में मिले 10 युवक युवतियां

होटल और ढाबों पर संदिग्ध हालत में मिले 10 युवक-युवतियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सागवाड़ा। बांसवाड़ा मार्ग स्थित होटल व ढाबों पर पुलिस की दबिश में 10 युवक व युवतियां संदिग्ध हालत में पकड़े गए। डीएसपी बृजराजसिंह चारण ने बताया कि पुलिस टीम ने नगर के बांसवाड़ा मार्ग पर माही पुल के पास स्थित माही रिसोर्ट होटल, माही रेस्टोरेंट व नवरत्न भोजनालय गेस्ट हाउस पर अचानक दबिश दी।

माही रिसोर्ट होटल से बासंवाड़ा की वाडिय़ा कॉलोनी कॉलेज के सामने रहने वाले वेलजी डेंडोर, राजपुर लोहारिया के इंद्रसिंह राव सहित दो युवतियों संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किए गए। इसी तरह नवरत्न भोजनालय गेस्ट हाऊस से गामड़ा ब्राह्मणिया निवासी नरेश डाबी, चीतरी निवासी रमेश पाटीदार, गलियाकोट निवासी पंकज मकवाना व तीन युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा।

पूछताछ में संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर पांचों को गिरफ्तार किया। डीएसपी ने बताया कि अवैध शराब परिवहन व बेचने वालों सहित लाइसेंसशुदा दुकानों के भीतर व परिसर में बैठाकर शराब परोसने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।