- Hindi News
- शिक्षकों के फिक्सेशन मसले को लेकर जांच प्रारंभ
शिक्षकों के फिक्सेशन मसले को लेकर जांच प्रारंभ
भास्कर न्यूज - बांसवाड़ा
शिक्षा विभाग प्रारंभिक के गढ़ी ब्लॉक में वेतनमान के लिए कराए जा रहे फिक्सेशन कार्य के लिए प्रति शिक्षक सौ सौ रुपए लेने के मामले में विभाग ने जांच प्रारंभ कर दी है।
प्रारंभिक जांच में जहां नोडल प्रभारियों के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं, वहीं शिकायतकर्ताओं से भी ओर सबूत मांगे गए हैं। इस संबंध में शिक्षक संघ प्राथमिक और माध्यमिक ने पिछले दिनों शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद विभाग ने जांच के आदेश दिए थे। बुधवार को गढ़ी ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा विभाग कार्यालय के अधीन कुछ नोडल प्रभारियों को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था। वहीं बीईईओ से भी इस मामले को लेकर रिपोर्ट मांगी गई थी। गौरतलब है कि इस मामले का खुलासा शिक्षक संगठन के माध्यम से दैनिक भास्कर ने किया था। इसके बाद डीईओ मोहनलाल पारगी ने जांच के आदेश जारी किए थे। दरअसल इस ब्लॉक में शिक्षकों से फिक्सेशन के नाम पर राशि ली गई थी। शिक्षक संगठन के जिला मंत्री लक्ष्मीनारायण सिंह ने बताया कि अभी भी विभागीय अधिकारी इस प्रकरण को दबाने का प्रयास कर रहे हैं।