आज 3 घंटे बंद रहेगी बिजली
बांसवाड़ा। नई11 केवी और एलटी लाइन की केबल डालने के लिए बिजली निगम की ओर से आधे शहर में 3 घंटे तक बिजली बंद रखी जाएगी। कुशलबाग जीएसएस से होने वाली सप्लाई लाइन बाधित रहेगी। सिटी एईएन ने बताया कि सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक गोल चौराहा, नई आबादी, नया बसस्टैंड, ऋषिकुंज, मुस्लिम कॉलोनी आदि जगह पर बिजली एक बजे के बाद प्रारंभ होगी। दूसरी ओर 33 केवी फीडर बदरेल और सिंटेक्स लाइन भी सुबह 11 से लेकर शाम 4 बजे तक बंद रखी जाएगी। एईएन पीएस नायक ने बताया कि बिजली लाइन के रखरखाव के लिए सप्लाई बंद रखी जाएगी।