एबीवीपी की नगर कार्यकारिणी का विस्तार
बांसवाड़ा - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक बुधवार को जिला संयोजक हेमंत राणा के मुख्य आतिथ्य में भारत माता मंदिर परिसर में हुई। जिला संयोजक ने इस दौरान एबीवीपी की नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया जिसमें दीपेश सेठिया को सह मंत्री, शुभम गौतम को महाविद्यालय प्रमुख, मयंक उपाध्याय को नगर विद्यालय प्रमुख और भूपेंद्र प्रताप सिंह को सह प्रमुख नियुक्त किया। यह जानकारी नगर मंत्री गौरव पुरोहित ने दी।