- Hindi News
- सबला योजना का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
सबला योजना का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
बांसवाड़ा - महिला एवं बाल विकास विभाग सबला योजना के तहत चल रहे जिला स्तरीय प्रशिक्षण बुधवार को समाप्त हुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक लीला पडिय़ार ने बताया कि राज्य सरकार की सबला योजना के तहत जिले में सबला समूहों की सखी सहेलियों को योजना की भूमिका, उद्देश्य, स्वरूप, विषयवस्तु, योजना के विभिन्न घटकों, केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों, योजना की पालना की जानकारी के संबंध में महिला पर्यवेक्षकों/प्रचेताओं के प्रशिक्षण का आयोजन 27 से 29 जनवरी त क चला।
प्रशिक्षण में राज्य स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त उपनिदेशक, कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी अथवा उनके प्रतिनिधियों ने जिले में कार्यरत महिला पर्यवेक्षकों, प्रचेताओं को योजना के क्रियान्वयन के लिए किशोरियों में आत्मविश्वास जागृत कर उन्हें सशक्त करने, उनके पोषण एवं स्वास्थ्य स्तर में सुधार करने, स्वास्थ्य, सफाई, पोषण, किशोरी प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य ((एआरएसएच)) और परिवार एवं बाल देख-रेख के विषय में जागरुकता बढावा देने, घरेलू कौशल, जीवन कौशल का उन्नयन करने एवं व्यावसायिक कौशलों के लिए उन्हें राष्ट्रीय कौशल विकास कार्यक्रम के साथ जोडने, पढ़ाई छोड़ चुकी किशोरियों को औपचारिक, अनौपचारिक शिक्षा की मुख्यधारा से जोडऩा, पीएचसी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, डाकघर, बैक, पुलिस स्टेशन जैसी मौजूदा सार्वजनिक सेवाओं के बारे में प्रशिक्षण दिया।