पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात में घूमते 7 संदिग्ध युवक हिरासत में

रात में घूमते 7 संदिग्ध युवक हिरासत में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा - शहर में क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस ने दो दिनों में 10 लोगों को बेवजह घूमने और संदिग्ध गतिविधियों में नजर आने पर पकड़ा।
बुधवार को सीआई चंद्रशेखर पाली ने रात्रि गश्त के समय अनवर अहमद, रामू प्रजापति, वीरेंद्र प्रजापति से कागदी नाले के पास घूमते हुए पूछताछ की। तीनों व्यक्तियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने पर पुलिस उन्हें थाने में ले आई। इसी क्रम में खांदू कॉलोनी चौकी क्षेत्र अंतर्गत कल्पेश, सुनिल दायमा, कालू चरपोटा को दाहोद नाके के पास पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के चलते गिरफ्तार किया है। वहीं लंबित एनआईएक्ट में नामित दिलीप पुत्र भगवती को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।