भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक आज
बांसवाड़ा - भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल की बैठक गुरुवार सुबह 11 बजे पार्टी कार्यालय में रखी जाएगी। मंडल के अध्यक्ष मणिलाल गुर्जर ने बताया कि बैठक में लोकसभा चुनाव व स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के संबंध में विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रमुख पदाधिकारी, ईकाई अध्यक्ष बूथ संयोजक, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान विधायक धनसिंह रावत का सम्मान किया जाएगा।