पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर परिषद में बनेगा नागरिक सुविधा केंद्र

नगर परिषद में बनेगा नागरिक सुविधा केंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। अब नगर परिषद दफ्तर में काम के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। जल्द ही यहां पर एक सुविधा केंद्र बनाया जाएगा। इस केंद्र पर आमजन को पता चल सकेगा कि कौन सा कार्य किस शाखा में कराया जाता है।
सरकार द्वारा प्रदेश में निगम, पालिका व परिषदों में नागरिक सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इस सुविधा के शुरू होने से यहां आने वाले लोगों को अपने काम के लिए इधर से उधर भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि नागरिक सुविधा केंद्र से यह जानकारी मिल जाएगी कि कौन सा काम कौन सी शाखा में कौन अधिकारी या कर्मचारी करेंगे। राज्य सरकार ने इसे 60 दिवस में किए जाने वाले 11 कार्यों में शामिल किया है। नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव डीबी गुप्ता ने सभी निकायों को आदेश जारी कर समयबद्धता से नागरिक सुविधा केंद्र बनाने के निर्देश दिए हैं। ख्ेयरमैन राजेश टेलर ने बताया कि आमजन को लाभ देने वाले सरकार के सभी आदेशों की पालना की जाएगी।
इसलिए जरूरी सुविधा केंद्र : नगर परिषद में अभी तक नागरिक सुविधा केंद्र की व्यवस्था नहीं है। इस कारण लोगों को यह जानकारी भी नहीं हो पाती है कि कौन सी शाखा कहां पर है और उनका काम कहां पर होगा। दफ्तर में व्यवस्था के तौर पर आवक जावक काउंटर होने के बावजूद कई बार सरकारी ऑफिस से डाक लेकर आने वाले कर्मचारियों को भी इधर उधर भटकना पड़ता है। ऐसे में केंद्र शुरू होने से इस प्रकार की परेशानी से निजात मिल सकेगी।



लोगों को किसी भी शाखा में काम के लिए भटकना नहीं पड़ेगा