पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूक बधिर बच्ची को मिला आश्रय का सहारा

मूक-बधिर बच्ची को मिला आश्रय का सहारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आश्रय सेवा संस्थान ने बांसवाड़ा की मूक बधिर बालिका एवं उसके परिवार को सहारा देने की जिम्मेदारी ली है। संस्थान की ओर से इन्हें जीवनभर मासिक राशन तथा भरण पोषण दिया जाएगा। संस्थान के निदेशक कपिल पुरोहित ने बताया कि बालिका के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद उसके परिवार के भरण पोषण के साथ वनवासी क्षेत्रों में सामाजिक जागरुकता की जिम्मेदारी भी संस्थान उठाएगा। संस्थान संस्थापक नरोत्तम पंड्या ने बताया कि परिजनों को हरसंभव आर्थिक सहयोग देने का वादा किया है। संस्थान 4 फरवरी को बालिका को सम्मानित भी करेगा। गौरतलब है कि बांसवाड़ा में 5वीं कक्षा की मूक-बधिर बालिका दुष्कर्म का शिकार हुई थी। दो दिन पूर्व बालिका का प्रसव हुआ तो उसके परिजनों ने उसे लेने से इंकार कर दिया था। दूसरी ओर भाजपा की अर्चना शर्मा ने बालिका की नियमित देखभाल तथा हॉस्पिटल प्रशासन को इलाज की पाबंद करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।