- Hindi News
- एकाउंट खोलने के विवाद में बैंक में मारपीट
एकाउंट खोलने के विवाद में बैंक में मारपीट
बांसवाड़ा - एकाउंट खोलने को लेकर डूंगरा छोटा में सहायक बैंक मैनेजर ने एक युवक पर मारपीट कर राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज करवाया है। छोटा डूंगरा शाखा के सहायक बैंक मैनेजर प्रशांत चौधरी ने रिपोर्ट दी कि उनके यहां पर सज्जनगढ़ निवासी प्रभुलाल ने ज्वाइंट एकाउंट खोलने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोपी ज्वाइंट एकाउंट में दूसरे साथी के मौके पर नहीं आ पाने की बात मैनेजर को बताई। इस पर उसने दूसरे व्यक्ति की उपस्थिति और हस्ताक्षर के बिना खाता खोल पाने में मैनेजर ने असमर्थता जता दी। इसको लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद मामला मारपीट में बदल गया। घटना के संबंध में सहायक बैंक मैनेजर ने आरोपी के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने की शिकायत की है।