जेंडर संवेदनशीलता पर हुई कार्यशाला
सागवाड़ा - ग्राम सेवक पदेन सचिव एवं सरपंचों की जेंडर संवेदनशीलता विषयक कार्यशाला पंचायत समिति सभागार में हुई। बीडीओ नरेंद्रसिंह दधिवाडिया ने जेंडर संवेदी शासन मुद्दा पर चर्चा की गई।
महिलाओं को समान दर्जा देना, ग्राम सभाओं एवं महिला सभाओं में महिलाओं को सक्रिय करना, महिलाओं से समानता का व्यवहार करना आदि पर चर्चा की गई। एबीईईओ प्रद्युम्न शाह, प्रशिक्षण कार्यकर्ता गणेशलाल मौजूद थे।
सीमलवाड़ा। पंचायत समिति सभा कक्ष में बुधवार से दो दिवसीय जैंडर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्य अतिथि एसीओ रिछपाल सिंह व अध्यक्षता प्रधान नानुराम परमार, विशिष्ठ अतिथि बीडीओ फतेह सिंह डांगर थे। प्रशिक्षण में सरपंच, सचिवों को दक्ष प्रशिक्षक जीवराम भगोरा, मीना भट्ट, रमणलाल यादव, लीला डामोर ने लिंगनुपात के बढ़ते अंतर पर प्रकाश डालकर कारणों के बारे में बताया।एसीओ रिछपाल सिंह ने कहा कि महिलाओं को आगे लाना आज की आवाज है जिन्हें हम सब को प्रयास करने होंगे। कन्या भ्रुण हत्या के खातिर ही समाज व देश में लिगंनुपात में अंतर पनप रहा है। जेंडर प्रशिक्षण कार्यशाला बुधवार को पंचायत समिति सभागार में शुरू हुई। कार्यशाल मे एबीइइओ जयंत पंड्या ने महिला कानून एवं जागरूकता पर जानकारी दी। दक्ष प्रशिक्षक दिनेश लबाना, माया पटेल एव सीडीपीओ विमला पंचाली व
सचिव, सरपंच मौजूद थे।