आबकारी टीम ने महुआ वाश नष्ट की
डूंगरपुर - आबकारी की टीम ने बुधवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर छापे की कार्रवाई की। सहायक आबकारी अधिकारी हरिराम रोत ने बताया कि रेड़ा फला थाणा में जमींदोज मटकों में भरी 500 लीटर महुआ वाश बरामद कर नष्ट किया गया है। इसके अलावा रेड़ा फला निवासी जवरी मनात के कब्जे से एक जरीकेन में भरी 7 लीटर शराब व बोरी निवासी मोहन डामोर से 10 बोतल शराब बरामद की है। आरोपी मौके से भाग गए है।