फ्लोरोसिस रोकथाम नियंत्रण पर कार्यशाला
डूंगरपुर - राष्ट्रीय फ्लोरोसिस रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुधवार को सागवाड़ा पंचायत समिति के भीखा भाई सभागार में कार्यशाला आयोजित की गई। जिला सलाहकार डॉ. केएल वर्मा ने क्षेत्र में फ्लोरोसिस की व्यापकता तथा मानव शरीर में इसकी अधिकता से होने वाले असर की जानकारी दी। इस अवसर पर सभी सरपंच व ग्रामीण मौजूद थे।