फसल कटाई का प्रशिक्षण 4 से
डूंगरपुर - रबी की फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण 4 और 5 फरवरी को होंगे। कलेक्टर ने बताया कि उपखंड क्षेत्र डूंगरपुर एवं सीमलवाड़ा का प्रशिक्षण 4 फरवरी को ईडीपी सभाकक्ष में सुबह 11 बजे होगा। इसी तरह उपखंड सागवाड़ा एवं आसपुर का प्रशिक्षण 5 फरवरी को तहसील कार्यालय सभाकक्ष सागवाड़ा में सुबह 11 बजे होगा। प्रशिक्षण अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं उपखण्ड अधिकारी के निर्देशन में होंगे।