सीओटी बनने पर पंड्या का हुआ सम्मान
सागवाड़ा - एसबीबीजे सागवाड़ा के मुख्य प्रबंधक कन्हैयालाल पंड्या के सीओटी बनने पर सम्मान किया गया। पंड्या ने कैलेन्डर वर्ष 2013 में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस व्यवसाय में 1 करोड़ 3 लाख का प्रीमियम अर्जित कर पूरे देश में प्रथम सीओटी बनने का गौरव प्राप्त किया। पंड्या के सीओटी बनने व पूरे देश में प्रथम रहने पर उदयपुर में आयोजित समारोह में एसबीबीजे उपमहाप्रबंधक बलविंदर कुमार, एसबीआई लाईफ के रीजनल मैनेजर अपूर्व गेमावत व लता पंड्या द्वारा प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
एसबीबीजे के मुख्य प्रबंधक कन्हैयालाल पंड्या का सम्मान करते अतिथि।