सीमलवाड़ा में किसानों को दिया प्रशिक्षण
सीमलवाड़ा - किसान केन्द्र में बुधवार को आत्मा योजना के तहत कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक उदयपुर महेश वर्मा के मुख्य आतिथ्य में संकर मक्का बीज उत्पादन कार्यक्रम का द्वितिय प्रशिक्षण हुआ। अध्यक्षता उप निदेशक उधान उदयपुर सुधीर वर्मा,विशिष्ठ अतिथि उप निदेशक आईपीएम बांसवाड़ा डॉ. हितेंद्र त्रिवेदी, डॉ.विकास चेचानी, कृषि अधिकारी परेश पंडया, जितेंद्र नोगीया थे। प्रशिक्षण में प्रोजेक्टर के माध्यम से मक्का बीज उत्पादन के प्रमुख बिंदुओ रोगींग,टॉप ड्रेस युरीया, पौध संरक्षण की जानकारी दी।