पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विराट स्कूल में विद्यार्थियों ने लगाए 51 पौधे

विराट स्कूल में विद्यार्थियों ने लगाए 51 पौधे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा - राजकीय माध्यमिक विद्यालय विराट में बुधवार को पौधरोपण किया गया। पीटीए अध्यक्ष गोकुलराम पाटीदार, सरपंच लीला देवी रोत, जितेंद्र पाटीदार, गोविंदराम पाटीदार, देवीलाल पाटीदार के आतिथ्य में बागवान किशन बुनकर टामटिया के नेतृत्व में 51 पौधे लगाए गए। बुनकर ने ड्रिप पद्धति से मटका विधि से पौधों की सिंचाई का प्रयोग कर दिखाया व सिंचाई की जानकारी दी।



सागवाड़ा. विराट में पौधरोपण करते अतिथि।